पीएम मोदी ने भगदड़ की आशंका के चलते 14 मिनट में ही खत्म किया भाषण
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ठाकुरनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में इतनी भीड़ थी कि भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर पीएम मोदी ने भाषण को 14 मिनट में ही खत्म कर दिया। भारी भीड़ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर उन्हें यह समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद उन्होंने मात्र 14 मिनट में अपना भाषण समाप्त करना पड़ा।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, ठाकुरनगर की रैली में बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे। जब पीएम मोदी भाषण दे रहे थे भारी भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद बाद पीएम मोदी ने उन्हें धक्का-मुक्की नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह जगह कम पड़ गई और मैदान छोटा पड़ गया। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। पीएम मोदी ने लोगों से धक्कामुक्की ना करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आप जहां हैं, वहीं रहें।
इसके बाद भी जब स्थिति संभलती ना दिखी तो पीएम मोदी ने 14 मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर दिया। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल रैली के जरिए PM मोदी ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात बहुत ही खराब है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कर्जमाफी हमारे देश में कई बार किसानों के साथ कर्जमाफी की राजनीति करके किसानों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश की गई है, सियासी दलों ने लाभ उठाया है।
बजट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह बजट तो एक शुरुआत मात्र है अभी नई सरकार बनने के बाद जब पूर्ण बजट आएगो तो किसानों, युवाओं की तस्वीर साफ हो जाएगा। कल बजट में जो घोषणाएं की गई है उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों, 30-40 करोड़ श्रमिकों, मजदूर भाई-बहनों और 3 करोड़ से अधिक मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications