रेल बजटः रास नहीं आया तो भिन्नाए कई विपक्षी नेता

किस-किस नेता की क्या है राय
राहुल गांधी कहते हैं
करारी हार से भिन्नाए हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को अपने बयान में कहा है कि भाजपा सरकार ने जो रेल बजट पेश किया है, वह पूरी तरह निराशा देने वाला है।
ममता बेनर्जी कहती हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व त्रणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बेनर्जी का कहना है कि सदानंद गौड़ा की ओर से पेश किया गया बजट देशहित में न होकर देश को बेचने वाला बजट है।
पूर्व रेल मंत्री कहते हैं
यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल ने रेल बजट को नकारते हुए कहा है कि रेल बजट में भाजपा में रेलवे में एफडीआई लाने की जो पहल की है, वो सिर्फ दिखावा है बल्कि जब वह रेल मंत्री थे तो रेलवे में एफडीआई लाने के लिेए उन्होंने भी पहल की थी जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था।
लालू कहते हैं
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए रेल बजट में पीपीपी मॉडल, हाई स्पीड व बुलेट ट्रेन पहल को बेकार बताया है। लालू का कहना है कि लोगों के पास पैसा कहां है, पीपीपी मॉडल के तहत बाहरी कम्पनियां पैसा या मुनाफा कमाएंगी या निवेश व देश के विकास के बारे में सोचेंगी।












Click it and Unblock the Notifications