Dry Days List 2022: देश में इस साल कम से कम 28 दिन रहेगा ड्राई डे, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 1 जनवरी: पूरे देश में नए साल का जश्न जारी है। हालांकि कोरोना महामारी और सख्त कोविड प्रोटोकॉल की वजह से ज्यादातर लोगों को अपने घरों में ही नया साल सेलिब्रेट करना पड़ा। नए साल के लिए आपने छुट्टियों की लिस्ट तो देख ली होगी, लेकिन इस साल कम से कम 28 दिन ड्राई डे रहेगा यानी उस दिन आप शराब नहीं खरीद पाएंगे। चुनाव या राज्य सरकार के निर्देशों के चलते इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। आइए देखते हैं 2022 के किस महीने में कितने ड्राई डे हैं-

जनवरी-फरवरी के ड्राई डे
शनिवार, 14 जनवरी: मकर संक्रांति
बुधवार, 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
रविवार, 30 जनवरी: शहीद दिवस
शनिवार, 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
शनिवार, 26 फरवरी: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

मार्च-अप्रैल के ड्राई डे
मंगलवार, 1 मार्च: महाशिवरात्रि
शुक्रवार, 18 मार्च: होली
रविवार, 10 अप्रैल: राम नवमी
गुरुवार, 14 अप्रैल: अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती
शुक्रवार, 15 अप्रैल: गुड फ्राइडे

मई-जून के ड्राई डे
शनिवार, 1 मई: महाराष्ट्र दिवस (सिर्फ महाराष्ट्र के लिए)
मंगलवार, 3 मई: ईद उल-फितर
जून में किसी भी दिन ड्राई डे नहीं है।

जुलाई-अगस्त के ड्राई डे
रविवार, 10 जुलाई: आषाढ़ी एकादशी
बुधवार, 13 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
सोमवार, 8 अगस्त: मुहर्रम
सोमवार, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
गुरुवार/शुक्रवार, 18/19 अगस्त: जन्माष्टमी
बुधवार, 31 अगस्त: गणेश चतुर्थी

सितंबर-अक्टूबर के ड्राई डे
शुक्रवार, 9 सितंबर: अनंत चतुर्दशी
रविवार, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
बुधवार, 5 अक्टूबर: दशहरा
शनिवार, 8 अक्टूबर: निषेध सप्ताह ( सिर्फ महाराष्ट्र के लिए)
रविवार, 9 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/महर्षि वाल्मीकि जयंती
सोमवार, 24 अक्टूबर: दिवाली

नवंबर-दिसंबर के ड्राई डे
शुक्रवार, 4 नवंबर: कार्तिक एकादशी
मंगलवार, 8 नवंबर: गुरु नानक जयंती
रविवार, 25 दिसंबर: क्रिसमस
नोट- ये कॉमन ड्राई डे लिस्ट है। अलग-अलग राज्य के नियम के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications