Weather: 24 घंटे में हुई मौसमी हलचल, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। देशभर के मौसम में बीते 24 घंटे में कई बदलाव देखे गए हैं। इस दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई।

winter, weather, weather news, season, rain, cold, high alert, winter season, delhi, दिल्ली, मौसम, मौसम की खबर, सर्दी का मौसम

स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वी असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

यहां होगी बारिश

यहां होगी बारिश

तमिलनाडु की एक या दो जगह पर भारी बारिश के साथ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल में भी एक या दो जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, ओडिशा के कुछ हिस्सों में कोहरा संभव है। दिल्ली प्रदूषण संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में होगा।

नहीं पड़ेगी ज्यादा सर्दी

नहीं पड़ेगी ज्यादा सर्दी

जो लोग कड़ाके की सर्दी को लेकर अभी से चिंतित हैं उन्हें अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस बार कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि इस साल सर्दियों में दिसंबर से फरवरी के बीच तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। हालांकि देश के उत्तरी छोर के हिस्सों को सर्दी पहले के समान ही रहेगी।

जिसके चलते हर बार की तरह कड़ाके की ठंड नहीं पडे़गी। दिसंबर से फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। आईएमडी विभाग ने ये बात इस सीजन के लिए जारी अपने मौसम पूर्वानुमान की जानकारी में कही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार देश में तापमान पहले के मुकाबले अधिक रहने की संभावना है।

केवल यहां होगी ठिठुरन?

केवल यहां होगी ठिठुरन?

मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा, 'इस साल सर्दी में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सुदूर उत्तर भारत को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे देश में सर्दी का मौसम सामान्य से गर्म रहने के संकेत मिलते हैं।' इस साथ ही मौसम विभाग ने सर्द वाले इलाकों में इन तीन महीनों में शीतलहर की संभावना से भी इनकार कर दिया है।

इन क्षेत्रों में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान के मौसम डिवीजन, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और सौराष्ट्र शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+