ओडिशा में हेल्थ कार्ड तो गोवा में मुफ्त पानी की सौगात, जानें 4 बड़े राज्यों में हुई क्या घोषणाएं?

नई दिल्ली, 15 अगस्त: 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। एक ओर पीएम मोदी ने दिल्ली में लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया, तो वहीं दूसरी ओर राज्यों के विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। साथ ही उन्होंने जनता को कई बड़ी सौगातें दीं। आइए जानते हैं कि ओडिशा, गोवा, पंजाब और दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में स्वतंत्रता दिवस पर क्या घोषणाएं हुईं-

Recommended Video

    Independence Day के मौके पर Delhi,Odisha, Punjab, Goa में हुईं बड़ी घोषणाएं | वनइंडिया हिंदी
     Independence

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत राज्य के 3.5 करोड़ लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करेगी। इसमें राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं, अन्नपूर्णा और अंत्योदय के लाभार्थी कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही उनको 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। कार्ड धारक के परिवार के अन्य सदस्यों को 5 लाख रुपये (प्रति व्यक्ति) तक का लाभ मिलेगा।

    गोवा में मुफ्त पानी
    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि इस साल सितंबर से सरकार सभी निवासियों को मुफ्त नल का पानी उपलब्ध करवाएगी। सीएम के मुताबिक लोगों को हर महीने 16,000 लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा। हाल ही में आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने गोवा में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने मुफ्त बिजली का वादा किया। माना जा रहा है कि सावंत की ये घोषणा उसी के चलते हुई है।

    पंजाब में पाक से हिफाजत की घोषणा
    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के 'नापाक मंसूबों' के खिलाफ राज्य की रक्षा करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं लेकिन अपने क्षेत्र पर किसी भी आक्रमण या हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब पर किसी भी तरह के खतरे का मतलब पूरे भारत के लिए खतरा होगा। उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए किसानों के साथ संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प लिया।

    दिल्ली में देशभक्ति पाठ्यक्रम
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 सितंबर से सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत छात्रों को देशभक्ति से जुड़ी चीजों को बताया जाएगा। सीएम ने कहा कि इसमें रटने की जरूरत बच्चों को नहीं पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने 2 अक्टूबर से पार्कों और कम्यूनिटी हॉलों में योग कक्षाएं शुरू करने का ऐलान किया। ये कक्षाएं पूरी तरह से फ्री होंगी, जो भी RWA अपने यहां इसे करवाना चाहते हैं, वो सरकार से संपर्क कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+