Bigg Boss 14: तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बिग बॉस के घर से बाहर हुए मनु पंजाबी
नई दिल्ली। टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 14 में चैलेंजर के तौर पर हाल ही में आए मनु पंजाबी शो से बाहर हो गए हैं। ऐसी खबर है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह शो छोड़कर चले गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जहां मनु शो से बाहर हो गए हैं, वहीं शो से एविक्ट हुए अन्य प्रतियोगी विकास गुप्ता दोबार घर में एंट्री ले रहे हैं। द खबरी नामक ट्विटर हैंडल के अनुसार मनु ने अपने पैर में होने वाली दिक्कत के लिए इलाज की बात कही थी। आपको बता दें ये ट्विटर हैंडल बिग बॉस के घर से जुड़े अपडेट्स देने के लिए जाना जाता है। इसमें कहा गया है कि मनु ठीक होने के बाद दोबारा शो में वापसी भी करेंगे।

वहीं विकास गुप्ता की बात करें तो वह आज रात आने वाले शो में वापसी करेंगे। हाल ही में कलर्स द्वारा जारी लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि विकास गुप्ता बिग बॉस के घर में वापस आ गए हैं। उनके घर में आने से अर्शी खान हैरान रह जाती हैं और उनके बारे में दोबारा उल्टी-सीधी बात कहने लगती हैं। इसके साथ ही वह विकास को इरिटेटिंग तक कह देती हैं। वहीं विकास गुप्ता कहते हैं कि शुरुआत में उन्हें जिस धमकी का डर था वो अब नहीं है। क्योंकि अब जब उनके सारे सीक्रेट बाहर आ ही गए हैं, तो वह बिना डरे गेम खेलेंगे।
विकास गुप्ता की बात करें तो उनकी अर्शी के साथ लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अर्शी को पूल में धक्का दे दिया था। जिसके बाद उन्हें बिग बॉस ने घर से बाहर जाने को कह दिया था। अर्शी ने विकास को लेकर काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसके बाद वह ना केवल घर वालों के गुस्से का शिकार हुई थीं, बल्कि शो के होस्ट सलमान खान भी अर्शी पर गुस्सा हुए थे। बिग बॉस ने कहा था कि विकास ने अर्शी को पूल में धक्का देकर घर के नियम का उल्लंघन किया है। हालांकि अब विकास शो में लौट आए हैं। जिसके बाद अर्शी और उनका गेम देखना लोगों के लिए दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications