निशानेबाज नहीं, तो क्रिकेटर होतीं मनु भाकर, वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट अकादमी में ली है ट्रेनिंग
Manu Bhaker Struggle Story: मनु भाकर आज के समय में विश्व शूटिंग में एक बड़ा सितारा नाम बन कर उभरी हैं। पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला एकल में कांस्य पदक भारत नाम किया है। इसके साथ ही मनु भाकर शूटिंग में पदक जीतने वाली देश की प्रथम महिला बन गई हैं। किंतु सफलता तक पहुंचने का रास्ता इतना आसान नहीं था।
किराए पर पिस्टल लेकर खेला था नेशनल
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनु भाकर ने पहला राष्ट्रीय टूर्नामेंट किराए की पिस्तौल से खेला था। मनु ने अपने एक इंटरव्यू के मुताबिक शुरुआत में उनके पास अपनी पिस्टल नहीं थी, तो उन्होंने विनीत सर की पिस्टल किराए पर ली थी। उस समय उनको यह भी नहीं पता था कि ट्रिगर कितना अंदर दबाना होता है। क्योंकि ग्रिप बनाने में भी बेहद दिक्कत होती थी।

यह भी पढ़ें सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान
एशियन यूथ गेम्स से पहले नहीं था शूटिंग लाईसेंस
मनु भाखर ने कई खेलों में हाथ आजमाया था, लेकिन उन्हें भीतर से एहसास था कि मुझे निशानेबाजी ही करनी है, लिहाजा उन्होंने शूटिंग सीखने में अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी। एक समय ऐसा भी था,जब मनु भाकर को पिस्टल लाइसेंस के लिए संघर्ष करना पड़ा था। उन्हें एशियन यूथ गेम्स की तैयारी के लिए लाइसेंस थी,जिसके लिए उनको हर रोज 45 किलोमीटर दूर झज्जर जाना पड़ता था। तत्कालीन एडीसी ने से उन्हें सहयोग नहीं मिला, तो परेशान होकर मनु के पिता ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री और खेल मंत्री से मदद मांगी। यह संघर्ष रंग लाया और दो महीने बाद मनु को लाइसेंस मिल गया।

सहवाग की अकादमी में सीखा क्रिकेट
मनु भाकर ने पाने कई साक्षात्कारों में खेलों के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया हैं। उन्होंने वह बॉक्सिंग और किक बॉक्सिंग भी खेला है। शूटिंग से पहले मनु भाकर ने क्रिकेट का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने भारत के स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की झज्जर क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी, इस अकादमी में सहवाग खुद भी क्रिकेट सिखाते हैं। किंतु जब स्कूल में शूटिंग रेंज बनी तो उन्होंने शूटिंग में अपना करियर बनाया।
यह भी पढ़ें पेरिस ओलंपिक: मनु भाखर ने जीता पदक, पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले- चक दे इंडिया












Click it and Unblock the Notifications