महिलाओं को मुफ्त यात्रा की घोषणा पर बोले तिवारी- हार से बौखला गए हैं केजरीवाल

केजरीवाल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की घोषणा को तिवारी ने बताया हास्यास्पद

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री करने के ऐलान को मनोज तिवारी ने हास्यास्पद बताया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया, चुनाव से पहले किए वादे पूरे नहीं किए और अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो वो कुछ भी घोषणा कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि ये केजरीवाल की दिल्ली के लोगों की वोट खरीदने की एक कोशिश है।

manoj tiwari on delhi cm arvind kejriwal free travel for women in metro buses

तिवारी ने कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दो ऐसे नेता हैं जो लोकसभा चुनाव में हार के बाद बौखलाए हुए हैं। बंगाल सीएम और दिल्ली सीएम में बस इतना अंतर है कि वो कहकर खाल उधड़वा रही हैं ये बिना कहें उतरवा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ऐसी घोषणा भी कर सकते है कि हर आदमी के घर के बाहर बस खड़ी कर देंगे। पूरे दिन उसमें घूमों शाम को आ जाओ।

मनोज तिवारी ने कहा, केजरीवाल को अपने चुनावी वादों पर बात करनी चाहिए। दिल्ली में 20,000 बसों की जरूरत है, लेकिन अभी इनकी संख्या 3500 से 3800 हैं. बस हैं नहीं तो बैठाओगे कहां? मार्शल लगाने को इन्होंने कहा लेकिन अब मार्शल की बात ही नहीं करते। तिवारी ने कहा कि तीन महीने में मुफ्त योजना की बात कर रहे हैं जबकि बीते 52 महीने में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे

बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को लिए फ्री यात्रा का फैसला किया है। महिलाओं को दिल्ली मेट्रो या बस में टिकट नहीं लेना होगा। महिलाएं डीटीसी, क्लस्टर बसों और मेट्रो में मुफ्त सफर कर सकेंगी। केजरीवाल ने बताया कि जो महिला आर्थिक तौर पर सक्षम हैं, वह टिकट खरीद लें, जिससे सब्सिडी पर बोझ ना पड़े जो गरीब हैं उनके टिकट का पैसा दिल्ली सरकार उठाएगी। केजरीवाल ने बताया है कि अफसरों को निर्देश दिया है कि इस बारे में प्रस्ताव बनाकर लाएं की बसों और मेट्रो में इसको कैसे लागू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+