सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने केजरीवाल और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दी पुलिस में शिकायत
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान आदमी पार्टी (AAP) विधायक द्वारा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को धक्का देने का विवाद गरमा गया है। उत्तर-पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस बाबत डीसीपी (उत्तर पूर्व दिल्ली) को शिकायत दी है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मनोज तिवारी ने ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। भाजपा का आरोप है कि उद्घाटन स्थल पर पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को अमानतुल्लाह खान ने मंच पर धक्का दिया, जिससे वे गिरते-गिरते बचे। इस दौरान मंच पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications