केजरीवाल के तंज पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- मानसिक संतुलन खो बैठे हैं सीएम
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एनआरसी पर मनोज तिवारी ने सीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या बाहरी राज्यों के लोगों को दिल्ली छोड़ देना चाहिए? तिवारी ने कहा, 'क्या वह यह कहना चाहते हैं कि पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं? क्या दूसरे राज्य के लोगों को सीएम विदेशी मानते हैं? मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एक आईआरएस अफसर को कैसे नहीं पता कि एनआरसी क्या है?' मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' वाले गैंग का समर्थन करते हैं।

Recommended Video
तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मालूम होना चाहिए कि एनआरसी में घुसपैठियों को चिन्हित किया जाता है। दोनों नेताओं की बयानबाजी के बीच आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का भी ट्वीट आया था। उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और बिहार से लोग दिल्ली रोजगार के लिए आते हैं, दिल्ली के विकास में बराबर के भागीदार है। वो चोर नहीं है। अगर दिल्ली में NRC लागू होगा तो इन सबको दिल्ली छोड़कर जाना होगा। आप इनके खिलाफ क्यों हैं?'
गौरतलब है कि असम में एनआरसी लागू होने के बाद से विभिन्न राज्यों के नेता अपने प्रदेश में एनआरसी लागू करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications