कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को बताया 'गिरा हुआ आदमी', एक्टर ने दी ये सलाह
नई दिल्ली, 29 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरिज फैमिली मैन 2 ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी, लेकिन कॉमडियन सुनील पाल इससे खासे नाराज दिखें। सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को गिरा हुआ इंसान करार दिया बल्कि उनकी वेब सीरिज फैमिली मैन को भी पोर्न करार दिया। सुनील पाल के इन बयानों पर अब मनोज बाजपेयी ने प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फैमिली मैन 2 पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप लगाया और कहा कि कुछ बड़े लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप की कमजोरी का फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मनोज बाजपेयी जैसे लोगों से नफरत करता हूं। वो कितने भी बड़े एक्टर हो, लेकिन मैंने आज तक उनसे 'गिरा हुआ आदमी ' नहीं देखा । सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी के किरदार पर सवाल उठात हुए कहा कि ये बड़े लोग समाज के लिए क्या कर रहे हैं। सुनील पाल ने एक प्रेस मीटिंग के दौरान कहा कि ये लोग वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप के अभाव का फायदा उठाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications