Manoj Bajpayee: बिहार चुनाव से पहले मनोज बाजपेयी की वीडियो पर मचा बवाल, एक्टर ने अब बताई सच्चाई
Manoj Bajpayee: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करते दिखाया गया है। वीडियो को देखकर कई लोग भ्रमित हुए। लेकिन असलियत कुछ और ही निकली। अब मनोज बाजपेयी ने इस वीडियो को लेकर खुलकर बात की है।
दरअसल, वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। यह वीडियो पुराने प्राइम वीडियो के विज्ञापन का एडिटेड संस्करण है। जिसे एडिट कर के गलत तरीके से राजनीतिक संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया गया है। मनोज बाजपेयी ने अब सार्वजनिक रूप से इस फर्जी वीडियो का खंडन किया है और लोगों से इसे शेयर ना करने की अपील की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध या समर्थन नहीं है।

मनोज बाजपेयी ने क्या कहा?
मनोज बाजपेयी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध या समर्थन नहीं है। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मेरे प्राइम वीडियो के पुराने विज्ञापन का एडिटेड रूप है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि ऐसे गढ़े हुए वीडियो को शेयर न करें और इसे बढ़ावा न दें।"
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बीवी की जगह खेसारी लाल यादव क्यों उतरे चुनावी रण में? लालू संग शेयर की तस्वीर, मचा बवाल
किसने शेयर किया था वीडियो?
मनोज बाजपेयी के इस वीडियो को एक पेरोडी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया था। जो RJD नेता तेजस्वी यादव के नाम पर बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता शहजाद पूनावाला ने RJD पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी 'क्लिप चोर' जैसी गतिविधियों में लगी हुई है।
पहले भी हो चुका है ऐसा
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता के के मेनन (Kay Kay Menon) ने भी कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए एक 'वोट चोरी' अभियान वीडियो को लेकर कहा था कि उनका इससे कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका वीडियो, जो उनकी स्पाई ड्रामा श्रृंखला "स्पेशल ऑप्स" के प्रचार का था, बिना अनुमति के एडिट किया गया था।
पर्सनालिटी राइट्स का महत्व
हाल ही में कई बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी छवि और प्रचार अधिकार की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस हफ्ते हृतिक रोशन के पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा करते हुए कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का आदेश दिया। इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और तेलुगु अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन की अपील पर भी ऐसे कदम उठाए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications