मनोहर पर्रिकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा-बहुत दुखी हूं

मनोहर पर्रिकर का निधन,पीएम ने जताया शोक,कहा-बहुत दुखी हूं

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज अंतम सांस ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया। वहीं मनोहर पर्रिकर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं।

 Goa chief minister Manohar Gopalakrishna Prabhu Parrikar died on Sunday in the midst of his fourth term in office.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे। वो एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। वो सभी की प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढ़ियां याद रखेंगी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। मनोहर पर्रिकर पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते थे। पीएम मोदी के कहने पर ही उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री पद को छोड़कर रक्षामंत्री का पदभार संभाला, लेकिन फिर स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्होंने वापस गोवा लौटने का फैसला किया।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से एक घंटे पहले गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की हालात बेहद नाजुक है और डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। पर्रिकर के फरवरी 2018 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+