पर्रिकर के इस्‍तीफे के बाद लक्ष्‍मीकांत पारसेकर हो सकते हैं गोवा के अगले सीएम

पणजी। गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की पुष्टि होने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ तेज हो गई है। चर्चा अब मनोहर पर्रिकर से शिफ्ट होकर इस बात कर आ गई है कि कौन होगा गोवा का अगला मुख्‍यमंत्री। आपको बता दें कि इस दौड़ में संघ के 2 नेता शामिल बताए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री पद के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर और विधानसभा अध्‍यक्ष राजेंद्र अर्लेकर के नाम की चर्चा जोरों पर है।

Manohar Parrikar to resign tomorrow, Laxmikant Parsekar likely to be announced Goa CM

उल्‍लेखनीय है कि ये दोनों नेता संघ की पृष्‍ठभूमि से आए हैं और राज्‍य इकाई के अध्‍यक्ष रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्‍ठ नेता ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर का अगला मुख्‍यमंत्री बनना लगभग-लगभग तय माना जा रहा है। वहीं उन्‍होंने बताया कि बैठक में इस विषय पर विमर्श होगा कि गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए और पणजी सीट से कौन चुनाव लडेगा, जो सीट पार्रिकर के इस्तीफा देने से खाली हो जाएगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को पहली बार अपनी कैबिनेट का विस्‍तार करने जा रहे हैं। मनोहर पर्रिकर का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय हो चुका है। इसी बीच खबर है कि केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के लिए मनोहर पर्रिकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनेंगें। सूत्रों के मुताबिक 10 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि शनिवार को पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी, इसके बाद ही मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+