पठानकोट पर हमला करने वालों की सजा का समय, जगह तारीख हम तय करेंगे
नई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पठानकोट में एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर हमले के पीछे को लोगों को सख्त संदेश दिया है। पर्रिकर ने कहा कि पठानकोट के हमलों के पीछे जिसका भी हाथ है उसे सजा जरूर मिलेगी।

पठानकोट आतंकी हमले में एयरफोर्स के कर्मचारी और अधिकारी भी शक के घेरे में
पर्रिकर ने कहा भारत को दर्द देने वालों को भी उस दर्द से गुजरना होगा, और इसके लिए समय और जगह हम तय करेंगे। रक्षामंत्री एक कार्यक्रम के दौरान सेना के आला अधिकारियों के बीच बोल रहे थे, जिसमें सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी मौजूद थे।
रक्षामंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि यह सरकार की सोच नहीं है बल्कि जो भी आपको नुकसान पहुंचाये उसे उसी की भाषा में समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सिद्धांत यह है कि जोभी आपको तकरलीफ दे उसे जबतक उसकी भाषा में समझाया नहीं जाए यह सिलसिला कभी थम नहीं सकता है।
पठानकोट हमले में शहीद जवानों के बारे में पर्रिकर ने कहा कि हर एक शहादत हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है। हमारा लक्ष्य होता है दुश्मनों का खात्मा और इसके लिए हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications