मनोहर पर्रिकर के आते ही देश को मिला पहला 'तेजस'
बैंगलूरू। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 13 घंटों की बैंगलूरू तक की सुपरसोनिक यात्रा के बाद डीआरडीओ, एचएल, बीईएमएल और बीईल की टेक्नोलॉजी का जायजा लिया। जैसा कि आपको पहले ही वनइंडिया ने बताया दिया है कि देश में बना पहला हल्का लड़ाकू विमान तेजस शनिवार को वायुसेना को सौंपा गया। इस विमान से जुड़े सभी अहम दस्तावेजों को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को वायुसेना चीफ अरूप राहा को सौप दिया।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बेंगलुरु में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा को पहले तेजस विमान के दस्तावेज सौंपते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। डीआरडीओ और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने परीक्षण के लिए 15 तेजस विमान बनाए हैं। शुरुआती क्लियरेंस मिलने के बाद तेजस को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने की हरी झंडी मिली है। फाइनल क्लियरेंस इस साल के अंत तक मिल सकेगी। वायुसेना का पहला स्क्वाड्रन बनाने के लिए 20 विमान 2018 तक बनाए जाएंगे।
दायरे से हटकर सोचना चाहिए HAL को
तेजस प्रोजेक्ट पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को प्रेरित करते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा कि डीपीएसयू को स्मार्ट तरीके से सोचना चाहिए। पर्रिकर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि एचएल लीक से थोड़ा हटकर सोचे ताकि समय सीमा को चुनौती दी जा सके। इसके अलावा एचएएल को उचित प्रबंधन को लागू करना चाहिए। पर्रिकर ने कहा कि मैं चाहता हूं एचएएल शोध और औद्योगिकी के क्षेत्र में अपने ज्ञान को और विस्तृत करे। उन्होंने कहा कि एक रात में सबकुछ हासिल नहीं किया जा सकमा लेकिन कार्यशैली में बदलाव लाकर और कुशल औद्योगिकी व उपकरणों को अपनाकर बेहतर परिणाम जरूर पाए जा सकते हैं।

अंततः प्रतिकूल पदशाखा की श्रेणी में आए इंडियन एयरफोर्स
समारोह में मौजूद रक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारियों ने वनइंडिया से बातचीत में कहा कि सेना को सिर्फ एक तेजस नहीं बल्कि स्कॉर्डन फार्मेट में कम से कम चार विमान दिया जायेगा। इसके बाद एलएएल ने अपनी रिलीज में इंडियन एयरफार्से चीफ अरूप राहा को लिखा कि एलसीए की पहली सीरिज के दस्तावेजों को ग्रहण कर बेहद खुशी है।

आरके त्यागी के सपने को लगा पंख
अपने कार्यकाल में तेजस एसपी 1 के दस्तावेजों को ग्रहण करना एचएएल के चेयरमैन आरके त्यागी के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। आपको बता दें कि आरके त्यागी आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वनइंडिया से बातचीत के दौरान डॉ. त्यागी ने इस मौके को एचएएल के लिए एतिहासिक और चिरस्मरणीय मंगल दिवस बताया। त्यागी ने कहा कि थोड़ा लेट जरूर हुआ मगर मैं विश्व स्तरीय लड़ाकू विमान को भारतीय वायू सेना में शामिल होने को लेकर संतुष्ट हूं। मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं कि तेजस का ज्यादातर पार्ट्स (लगभग 60 प्रतिशत) भारत में बना है। उन्होंने कहा कि लगभग 82 भारतीय वेंडर्स ने अहम प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

तेजस की खासियत
- वजन (पूरे भार के साथ)-12 टन
- लंबाई- 13.2 मीटर
- ऊंचाई- 4.4 मीटर
- पंखों का फैलाव- 8.2 मीटर
- सर्विस सीलिंग- 15 किलोमीटर
- गति- 1,350 किमी प्रति घंटा
- अभियान सीमा- बिना इंधन भरे 400 किलोमीटर से ज्यादा
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications