मनोहर पर्रिकर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- मुलाकात से उठा रहे हैं राजनीतिक फायदा
नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल को लिखी चिट्ठी में मनोहर पर्रिकर ने उन पर आरोप लगाया कि वो उनके साथ हुई मुलाकात से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मनोहर पर्रिकर ने चिट्ठी में लिखा, " मुझे ऐसा लग रहा है कि आपने इस मुलाकात का फायदा अपने राजनीतिक फायदे के लिए उठाया है। आपने मेरे साथ सिर्फ 5 मिनट बिताए। इसमें आपने राफेल को लेकर कुछ नहीं कहा।

गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी ने गोवा के विधानसभा परिसर में पर्रिकर के चैंबर में मुलाकात की थी। पर्रिकर इस समय कैंसर से जुझ रहे हैं और लंबे समय से बीमार हैं। राहुल की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर देखा गया था। लेकिन मंगलवार शाम को राहुल गांधी ने केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
राफेल को लेकर बयान दिया। अपने इस बयान को उन्होंने पर्रिकर से हुई मुलाकात से जोड़ा और उनका हवाला देते हुए कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने साफ़ कहा है कि नई डील से उनका कोई लेना देना नहीं है, जिसे नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी के फ़ायदे के लिए किया है। दरअसल राफेल डील के वक्त मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री थे।
राहुल गांधी ने बुधवार को भी पर्रिकर से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के रक्षा मंत्री को मोदी ने राफेल डील के बारे में नहीं बताया था। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने शीतकालीन सत्र के दौरान एक कथित ऑडियो टेप जारी किया था, जिसमें गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे एक पत्रकार से बातचीत कर रहे थे।
इस कथित टेप में विश्वजीत राणे एक पत्रकार को बता रहे थे कि पर्रिकर ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान बताया था कि राफ़ेल डील की अहम फ़ाइल उनके बेडरूम में मौजूद हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में इस टेप को चलाने की इजाजत मांगी थी, जिसे स्पीकर सुमित्रा महाजन ने ठुकरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications