खट्टर कल दोपहर 2:15 पर लेंगे सीएम पद की शपथ, दुष्यंत बनेंगे डिप्टी सीएम
हरियाणा: कल दोपहर 2:15 पर शपथ लेंगे खट्टर और दुष्यंत
Recommended Video
नई दिल्ली। हरियाणा में कल दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर मनोहर लाल खट्टर कल मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। खट्टर ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद बताया कि कल दोपहर वो राजभवन में शपथ लेंगे। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंप दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

मनोहर लाल खट्टर को शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल के उनके दावे को मानने के बाद हरियाणा में भाजपा और जेजेपी की गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। जेजेपी नेता दुष्यंत डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। दुष्यंत ने भाजपा को समर्थन को लेकर अपना पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। इन दो नेताओं के अलावा कितने मंत्री शपथ लेंगे, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
मनोहर लाल लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनेंगे। 2014 में उनको भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सीएम बनाया गया था। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं। वहीं डिप्टी सीएम बनने जा रहे दुष्यंत चौटाला पहली बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वो 2014 में सासंद रह चुके हैं।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा को 40 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। बहुमत का आंकड़ा राज्य में 46 सीटों है। ऐसे में भाजपा जेजेपी के समर्थन से सरकार बना रही है। राज्य में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications