मनोहर लाल खट्टर ने राहुल पर कसा तंज, बोले- वायनाड वाले कहेंगे, जाओ उसी अमेठी जहां से आए हो
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने हरियाणा के करनाल पहुंचे। करनाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटा जिला है। खट्टर ने करनाल में चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
'राहुल गांधी पर कसा तंज'
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अगर हमारे घर में, हमारे पड़ोस में एक नया जन्मा बालक है। अगर कोई कहदे इस बालक का नाम रखना है। दो नामों में से कौन सा रखोगे, नरेंद्र मोदी रखोगे या राहुल गांधी रखोगे, क्या करोगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी जब प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी, तो खट्टर ने कहा था कि कांग्रेस फूंका कारतूस है और उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है।
'जाओ उसी अमेठी जहां से आए हो'
मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल का हिसाब अमेठी भी मांगेगी और जब केरल जिस सीट से लड़ोगे, वो भी पूछेंगे कि अमेठी में क्या करके आए हो? अमेठी के हिसाब में कुछ किया होगा तो वायनाड वाले भी जिताएंगे वरना वो भी धक्का मार करके कह देंगे, जाओ उसी अमेठी जहां से आए हो।

राहुल दो सीट से लड़ रहे हैं चुनाव
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले तक वो पिछले 15 सालों से अपने परिवार की परपंरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार भी अमेठी से चुनाव तो लड़ ही रहें हैं पर इसके साथ ही वो केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की वायनाड सीट की सीमा दक्षिण भारत के कर्नाटक और तमिलनाडु से मिलती है। राहुल गांधी को लेकर पार्टी की रणनीति है कि वो केरल की 20 सीटों के अलावा वो दक्षिण भारत की सीटों पर प्रभाव डाल सके। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के वक्त राहुल गांधी के साथ केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया।












Click it and Unblock the Notifications