Mann Ki Baat: 100वें एपिसोड के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों को कहा शुक्रिया

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो पर आने वाला मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड इस रविवार को प्रसारित होगा। इसके लिए पीएम मोदी ने देशवासियों को शुक्रिया कहा है।

pm

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो पर आने वाला मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा होने जा रहा है। 30 अप्रैल को पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा।

पीएम मोदी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस रविवार को मन की बात का 100वां एपिसोड है, यह आपके आशीर्वाद से संभव है, देशवासियों के आशीर्वाद से संभव है। मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मन की बात कार्यक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड आने जा रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2014 में रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देशवासियों से अलग-अलग मुद्दों पर संवाद करते हैं।

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण ना सिर्फ रेडियो बल्कि टीवी चैनल्स पर भी प्रसारित होता है। यह यूट्यूब पर भी प्रसारित होता है। हालांकि जो मीडिया सर्वे सामने आया है उसके अनुसार इस कार्यक्रम को सुनने वालों की संख्या काफी कम है।

एक सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि वह मन की बात कार्यक्रम को साल में कितनी बार सुनते हैं तो 10 में से सिर्फ एक व्यक्ति ने कहा कि वह अक्सर मन की बात कार्यक्रम को अक्सर सुनते हैं।

मन की बात कार्यक्रम को लेकर आईआईएम रोहतक की ओर से सर्वे किया गया है, जिसमे कहा गया है कि मन की बात कार्यक्रम का बड़ी संख्या पर लोगों पर असर हुआ है, तकरीबन 60 फीसदी लोगों ने इसको लेकर अपनी रुचि जताई है, उनका कहना है कि यह देश के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।

जबकि 63 फीसदी लोगों का कहना है कि सरकार की ओर उनका रवैया सकारात्मक हो गया है। वहीं 73 फीसदी का कहना है कि वह सरकार को लेकर आशान्वित हैं, देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+