'भारत की बेटियां, अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रहीं', चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों की PM मोदी ने फिर की तारीफ
'भारत की बेटियां, अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रहीं', चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों की PM मोदी ने फिर की तारीफ
PM Narendra Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान रविवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की महिला वैज्ञानिकों और चंद्रयान-3 मिशन में शामिल महिला वैज्ञानिकों की तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ''किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।'' पीएम मोदी ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन भी नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है।

पीएम मोदी ने कहा है कि, भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियर सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हमारे सपने भी बड़े हैं और हमारे प्रयास भी बड़े हैं। चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ ही दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है। तमाम पार्ट्स और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में कितने ही देशवासियों ने योगदान दिया है। जब सबका प्रयास लगा, तो सफलता भी मिली। यही चंद्रयान- 3 की सबसे बड़ी सफलता है।
पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है।''
LIVE: PM Shri @narendramodi's #MannKiBaat with the nation. https://t.co/D3Ptn1KfcZ
— BJP (@BJP4India) August 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications