Mann Ki Baat: एथलीटों ने पूछा- मोदी जी आपका मनपसंद खेल कौन सा है? पीएम ने दिया दिलचस्प जवाब

मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पसंदीदा खेल के बारे में बात की। दरअसल मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी से एक खिलाड़ी ने बात करते हुए पूछा की पीएम आपका पसंदीदा खेल कौन सा है।

इस सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि खेल की दुनिया में भारत को बहुत खेलना चाहिए और इसलिए मैं इन चीजों को बहुत बढ़ावा दे रहा हूं।

pm

लेकिन हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो ये हमारी धरती से जुड़े खेल हैं, इसमे तो हमे कभी भी पीछे नहीं रहना चाहिए। मैं देख रहा हूं कि आर्चरी में हमारे लोग अच्छा कर रहे हैं। हमारे युवाओं में, परिवारों में खेल के प्रति जो भाव थो वो अब नहीं है।

पहले जब खेलने के लिए बच्चा जाता था तो उसे रोका जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आप लोग खेल की दुनिया में जो सफलता लेकर आए हैं वह परिवारों को प्रेरित कर रहा है। हर खेल में जहां भी हमारे बच्चे जा रहे हैं कुछ ना कुछ देश के लिए करके आ रहे हैं। ये खबरें प्रमुखता के साथ दिखाई जा रही हैं और स्कूल-कॉलेज में इसकी चर्चा भी रहती है।

हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के प्रदर्शन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की। भारत ने पदक विजेताओं से मन की बात कार्यक्रम में बात भी की। बता दें कि भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेस्स में कुल 26 पदकजीते हैं जिसमे 11 गोल्ड मेडल भी हैं।

1959 के बाद अबतक जितने भी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं और उनमे भारत के अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने आजतक कुल 18 पद जीते है, ऐसे मे इस बार भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 26 मेडल अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+