गांव और कस्बों से भी सामने आ रहे कई स्टार्टअप: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 29 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये संबोधित किया। इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर, YouTube और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया गया। ये 'मन की बात' का 89वां संस्करण है। मालूम हो कि ये कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात को सुना।

यहां देंखें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
अगर लगन हो, अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीरता हो, तो एक व्यक्ति भी, पूरे समाज का भविष्य बदल सकता है। ऐसे ही सेवा का एक और उदाहरण यू.पी. में आगरा के कचौरा गाँव का। काफी साल से इस गांव में मीठे पानी की किल्लत थी। इस बीच गांव के एक किसान कुंवर सिंह को गांव से 6-7 किलोमीटर दूर अपने खेत में मीठा पानी मिल गया। ये उनके लिए बहुत ख़ुशी की बात थी। उन्होंने सोचा क्यों न इस पानी से बाकी सभी गांववासियों की भी सेवा की जाए, लेकिन, खेत से गांव तक पानी ले जाने के लिए 30-32 लाख रूपए चाहिए थे। कुछ दिन बाद उनके भाई रिटायर हुए और उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की राशि पानी के लिए दान कर दी।












Click it and Unblock the Notifications