Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, G20 प्रेसीडेंसी',PM मोदी ने 2022 में भारत को ऐसे किया याद, मन की बात की 10 बातें

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2022 में 'मन की बात' की आखिरी संबोधन के क्रिसमस की बधाई दी। कोरोना को लेकर सावधान रहने और मास्क पहनने को कहा। इसके साथ ही 2022 को शक्ति वर्ष के तौर पर याद किया।

Mann ki Baat highlights PM Narendra Modi

Recommended Video

    Mann Ki Baat: साल 2022 के आखिरी मन की बात में PM Narendra Modi ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी*News

    Mann ki Baat highlights PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर रविवार को 'मन की बात' के 96वें संस्करण में देश को संबोधित किया। पीएम मोदी के मन की बात का ये संबोधन साल 2022 का आखिरी एपिसोड था। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में साल 2022 की अलग-अलग बातों, विभिन्न घटनाओं और हाइलाइट्स को याद किया। पीएम मोदी ने 2022 को "शक्ति" द्वारा परिभाषित किया है। पीएम मोदी ने कहा, '' 2022 में देश के लोगों की ताकत, उनका सहयोग, उनका संकल्प, उनकी सफलता का विस्तार इतना अधिक था कि उन सभी को मन की बात में शामिल करना मुश्किल होगा।'' पीएम मोदी ने कहा, ''2022, कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।'

    आइए जानें पीएम मोदी के मन की बात की 10 बड़ी बातें...।

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलिब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला 'हर घर तिरंगा' अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।''

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज 'मन की बात' के श्रोताओं को मैं एक और चुनौती के बारे में बताना चाहता हूं, जो अब समाप्त होने की कगार पर है। ये चुनौती, ये बीमारी है -'कालाजार'। सबके प्रयास से 'कालाजार' नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है।

    3. पीएम मोदी ने कहा, ''2022 की उपलब्धियों ने दुनिया में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। इस साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।''

    4.पीएम मोदी ने कहा, ''भारत ने इस साल 2022 में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 220 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी है।''

    5. पीएम मोदी ने कहा, 'साल 2022 में भारत के नागरिक ने 'आत्मनिर्भर भारत' के मॉडल को अपनाना और जीया है। भारत ने पहले एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का स्वागत किया है। इस साल में भारत ने अंतरिक्ष, ड्रोन और अनुसंधान क्षेत्र में उदय होते देखा है।'

    6. पीएम मोदी ने कहा, ''दुनियाभर में 'नमामि गंगे अभियान' की तारीफ हो रही है। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनियाभर की सराहना मिल रही है। संयुक्त राज्य ने 'नमामि गंगे' मिशन को इकोसिस्टम को रिस्टोर करने वाले दुनिया के टॉप-10 अच्छी पहल में शामिल किया है।''

    7. कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ''आप भी देख रहे हैं, कि, दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।
    हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी।''

    8. पीएम मोदी ने कहा, ''साथियो, इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। साल 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है।''

    9. पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि मेडिकल साक्ष्य आधारित चिकित्सा के युग में, अब योग और आयुर्वेद, आधुनिक युग की जाँच और कसौटियों पर भी खरे उतर रहे हैं। हमें और भी ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेद और योग पर ध्यान देना है।"

    10.इसके साथ ही पीएम मोदी आने वाले नए साल 2023 की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अगले मन की बात के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+