Mann Ki Baat: विंड एनर्जी में भारत बना चौथा सबसे बड़ा देश, PM Modi ने गिनाईं परमाणु उपलब्धियां

Mann Ki Baat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें संस्करण में देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ देश की उपलब्धियों का जिक्र किया, बल्कि मौजूदा वैश्विक तनाव पर भी चिंता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने इस बार 'मन की बात' की शुरुआत एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि से की। उन्होंने कहा, "चुनावों की भागदौड़ के बीच, आपके संदेशों और पत्रों के जरिए हम नागरिकों की उपलब्धियों की खुशियां साझा करते रहे हैं।

Mann Ki Baat Highlights

"हमारे परमाणु वैज्ञानिकों ने भारत को गौरान्वित किया"

पीएम मोदी ने भारत के सिविल न्‍यूक्लियर की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। मोदी ने कहा, "हमारे परमाणु वैज्ञानिकों ने भारत को गौरवान्वित किया है।" ये कार्यक्रम राष्‍ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। इससे हमारे इंडस्‍ट्रियल ग्रोथ को, एनर्जी सेक्‍टर, हेल्‍थ केयर सेक्‍टर को बहुत लाभ हुआ है। खेती किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी सिविल न्‍यूक्यिर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।

तमिलनाडु में परमाणु वैज्ञानिकों की उपलब्धि गिनाई

पीएम मोदी ने बताया हाल ही में परमाणु वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु के कलपक्कम में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने 'क्रिटिकलिटी' हासिल कर ली है, जिसका मतलब है कि अब यह रिएक्टर संचालन के चरण में प्रवेश कर चुका है।"यह भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित है।

"भारत बना विंड एनर्जी में चौथा सबसे बड़ा देश"

पीएम मोदी ने विंड एनर्जी क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत अब विंड एनर्जी में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है। पवन ऊर्जा को 'अदृश्य शक्ति' बताते हुए इसके महत्व पर जोर दिया, जिसके बिना जीवन असंभव है।

वैश्विक शांति के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने की अपील

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक हालात पर भी चिंता जताई और दुनिया से भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाने की अपील की। मई में आने वाली बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के शांति संदेश की प्रासंगिकता पर जोर दिया। मोदी ने कहा, "शांति की शुरुआत अपने भीतर से होती है" और "स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी विजय है।" उन्होंने आज के वैश्विक तनावपूर्ण माहौल में इन विचारों को अत्यंत प्रासंगिक बताया।

Donald Trump News: 'राहत मिली की आप ठीक हैं ट्रंप'. फायरिंग की घटना के बाद पीएम मोदी का Tweet
Donald Trump News: 'राहत मिली की आप ठीक हैं ट्रंप'. फायरिंग की घटना के बाद पीएम मोदी का Tweet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+