अंगदान को लेकर नई पॉलिसी, महिला शक्ति की तारीफ, जानें मन की बात में पीएम मोदी की बड़ी बातें

Pm Modi Mann Ki Baat Today: अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगदान को लेकर नई पॉलिसी, महिलाओं की देश के विकास में भूमिका, दीव जिला की उपलब्धि समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Pm Modi Mann Ki Baat

Pm Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बात भी की। उन्होंने कहा कि हमारा और आपका 'मन की बात' का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनते हैं कि 99वें का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो 'Nervous Nineties' को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो वहां की प्रेरणा ही कुछ और होती है। इसके अलावा पीएम मोदी ने ने अंगदान को लेकर नई पॉलिसी, महिलाओं की देश के विकास में भूमिका, दीव जिला की उपलब्धि को लेकर चर्चा की। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

भारत को बनाने में बहुत बड़ी भूमिका नारी शक्ति की
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।

पीएम मोदी ने दिए नारी शक्ति के उदाहरण
पीएम मोदी ने कहा कि देश में महिला शक्ति को लेकर कई उदाहरण भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई है। इसी महीने प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंज़ाल्विस की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रौशन किया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती को केमिस्ट्री और केमिकल इंजिनियरिंग के क्षेत्र IUPAC का विशेष अवॉर्ड मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा है। नगालैंड में 75 वर्षों में पहली बार दो महिला विधायक जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें से एक को नगालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया है।

पीएम मोदी बोले- देश में ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूकता बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूकता बढ़ी है। लोग अंगदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। अंगदान एक तरह से महादान है। यह सबसे बड़ा दान है।

अंगदान को आसान बनाने के लिए पॉलिसी पर काम हो रहा
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि अंगदान को आसान बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एक जैसी पॉलिसी पर भी काम हो रहा है। इस दिशा में राज्यों के निवासी होने की शर्त को हटाने का निर्णय भी लिया गया है।

ऑर्गन डोनेशन के लिए आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने ऑर्गन डोनेशन के लिए 65 वर्ष से कम आयु की आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया है। इन प्रयासों के बीच, मेरा देशवासियों से आग्रह है कि ऑर्गन डोनर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। आपका एक फैसला कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, जिंदगी बना सकता है।

ऑर्गन डोनेशन आठ साल में तीगुना बढ़ा
साल 2013 में हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के 5 हजार से भी कम केस थे, लेकिन 2022 में ये संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। ऑर्गन डोनेशन करने वाले व्यक्तियों ने, उनके परिवार ने वाकई बहुत पुण्य का काम किया है।

नवीकरणीय ऊर्जा पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब विश्व के लोगों से मिलता हूं तो वो नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व सफलता की जरुर चर्चा करते हैं। मुझे खुशी है कि आज हर देशवासी सौर ऊर्जा का महत्व भी समझ रहा है, और clean energy में अपना योगदान भी देना चाहता है।

काशी तमिल संगमम के दौरान 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना
पीएम मोदी ने कहा कि काशी तमिल संगमम के दौरान, काशी और तमिल क्षेत्र के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को सेलिब्रेट किया गया। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना हमारे देश को मजबूती देती है।

दीव भारत का पहला जिला जो 100% स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहा
पीएम मोदी ने कहा कि दीव भारत का पहला जिला बन गया है, जो पूरे दिन की जरूरतों के लिए 100% स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहा है। दीव की इस सफलता का मंत्र सबका प्रयास भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+