Mann Ki Baat 100 Episode: मन की बात को पीएम मोदी ने बताया स्पेशल यात्रा, लोगों से की ये अपील
Mann Ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम को जरूर सुनें।

Mann Ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके लोगों से आज के एपिसोड को सुनने के लिए कहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह 11 बजे मन की बात के 100वें एपिसोड को जरूर सुनें। यह बेहद खास यात्रा रही है, जिसमे हमने भारत के लोगों की सामूहिक भावना का जश्न मनाया है, जीवन की प्रेरणादायक यात्राओं पर रोशनी डाली।
बता दें कि पहली बार मन की बात कार्यक्रम वैश्विक मंच पर जा रहा है। इस कार्यक्रम को न्यूयॉर्क में युनाइटेड नेसंश के हेडक्वार्टर में भी प्रसारित किया जाएगा। यूएन के पर्मानेंट मिशन ऑफ इंडिया की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है।
बता दें कि आज के कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 4 लाख जगहों पर इसे सुनने की व्यवस्था की है। यह कार्यक्रम स्थल देश के तमाम हिस्सों में, ग्रामीण क्षेत्रों में और विदेश में बनाए गए हैं।
पीएम मोदी का कार्यक्रम यूएन के अलावा लंदन में भी हाई कमीशन में भी सुना जाएगा। लंदन में यह कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे प्रसारित होगा। गौर करने वाली बात है कि मन की बात 100 नेशनल कॉन्कलेव में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था। जिसमे आमिर खान, रवीना टंडन, दीपा मलिक जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया था।
पीएम मोदी के आज के 100वें एपिसोड को कई माध्यम पर सुना जा सकता है। इसे सोशल मीडिया, यूट्यूब, डीडी के चैनल और कई प्राइवेट चैनल्स पर सुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications