मनमोहन सिंह की 73 विदेश यात्राओं पर 676 करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च हुआ

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं पर आये खर्च को सुनकर आप दंग रह जायेंगे। मनमोहन सिंह के 73 विदेशी दौरों के खर्च पर नजर डालें तो इन यात्राओं पर कुल 6,76,74,33,477 रुपए खर्च हुए हैं। इस आकंड़े का खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है।

manmohan singh

संसद सत्र के दौरान की सबसे ज्यादा विदेश यात्रा

आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद जोशी ने एक आरटीआई दाखिल की थी जिसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें इस आंकड़े की जानकारी दी है। इस आरटीआई से इस बात का भी खुलासा होता है कि मनमोहन सिंह के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के दौरान 36 में से 15 विदेश यात्रायें उन्होंने संसद के सत्र के दौरान की थी।

rti-1
rti-2

कुल 73 विदेश यात्रायें की

आरटीआई में प्रधानमंत्री की सभी विदेश यात्राओं का ब्योरा सामने आया है। इसमें यह बात सामने आयी है कि मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 से 17 मई 2014 के बीच कुल 73 विदेश यात्रायें की।

संसद सत्र के दौरान भी मनमोहन सिंह ने 36 में से 15 विदेश यात्रायें अपने दूसरे कार्रयकाल के दौरान की। जिसके चलते विपक्ष ने उन्हें एनआरआई तक करार दे दिया था। भाजपा ने मनमोहन सिंह पर इस बात का भी आरोप लगाया कि उन्होंने सत्र के दौरान विदेश यात्रा करके परंपरा को भी तोड़ा है।

मनमोहन सिंह ने अमेरिका का सबसे ज्यादा दौरा किया

अपने कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह ने सबसे ज्यादा दौरे अमेरिका के किये। मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 6 बार अमेरिका का दौरा किया। मनमोहन सिंह के लिए अमेरिका का दौरा सबसे विशिष्ट देश रहा बावजूद इसके भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौता उनके कार्यकाल में नहीं हो सका।

पड़ोसी देशों का दौरा किया कम

वहीं खास बात यह है कि मनमोहन सिंह ने पड़ोसी देशों का दौरा सबसे कम किया। विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा को ध्यान में रखते हुए संबंधों को बेहतर करने के लिए मनमोहन सिंह को पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे देशों का ज्यादा दौरान करना चाहिए था।

सबसे ज्यादा खर्च हुआ मेक्सिको, ब्राजील और अमेरिका की यात्रा पर

मनमोहन सिंह के विदेश दौरे पर सबसे ज्यादा खर्चा उनकी 7 दिन की मेक्सिको और ब्राजील यात्रा में आया। मेक्सिको की यात्रा में कुल 26.94 करोड़ रुपए का खर्च आया। जबकि ब्राजील और अमेरिका की यात्रा में कुल 22.7 करोड़ रुपए का खर्च आया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विदेशी दौरों पर खर्च पर नजर डालें तो 1999 से 2004 के बीच उनकी कुल 35 यात्राओं पर 185 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+