कश्मीर पर बयान देने वाले सैफुद्दीन सोज की किताब के विमोचन में नहीं जाएंगे मनमोहन-चिदंबरम
नई दिल्ली। हाल ही में कश्मीर में भारत सरकार और सेना की भूमिका को लेकर बयान देकर चर्चा में आए कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज से पार्टी आलाकमान किनारा करती दिख रही है। सैफुद्दीन सोज की किताब Kashmir: Glimpses of History and Story of Struggle का सोमवार शाम को दिल्ली में विमोचन है, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को भी शामिल होना था लेकिन अब दोनों की नेताओं ने इससे दूरी बना ली है।

किताब के विमोचन में सोज ने कई बड़े नेताओं को बुलाया है, इसमें मनमोहन सिंह और चिदंबरम के अलावा गुलाम नबी आजाद, अरुण शौरी, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नय्यर और वजाहत हबीबुल्लाह को भी न्योता दिया गया है। मनमोहन सिंह और चिदंबरम कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं।

सैफुद्दीन सोज ने हाल ही में कहा है कि कश्मीर में शांति लाने के लिए केंद्र सरकार हुर्रियत अलगाववादियों से बात करे, इससे पहले उन्होंने कहा था कि मुशर्रफ सही थे कि अगर चुनने का मौका मिले तो कश्मीरी आजादी चुनेंगे। सोज के बयानों से पार्टी आलाकमान खुश नहीं है और सोज के बयानों से फिलहाल किनारा कर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोज के बयान से नाखुशी जताते हुए इसे उनका किताब बेचने का हथकंडा बताया है।












Click it and Unblock the Notifications