पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापानी अवार्ड

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंमत्री डा. मनमोहन सिंह को श‍िंजो ऐबे के नेतृत्व वाली जापान की सरकार ने सिविलियन अवार्ड "दि ग्रांड कोर्डन ऑफ दि ऑर्डर ऑफ पॉलोनिया फ्लावर्स" से नवाजा जाने का निर्णय लिया है। पिछले 35 वर्षों में भारत-जापान के संबंधों को मजबूत बनाने के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिये मनमोहन को यह अवार्ड जायेगा। यह अवार्ड 2014 के वार्ष‍िक इंपीरियल डेकोरेशन ऑफ जापान के अंतर्गत है।

Manmohan Singh

इस पर मनमोहन सिंह उन 57 विदेश‍ियों में से एक होंगे जिन्हें यह अवार्ड दिया जायेगा। अवार्ड मिलने पर वो कहेंगे "जापान सरकार और जापान के लोगों ने प्रेम की जो बारिश मुझ पर की है, उसके लिये मैं कृतज्ञ हूं। भारत और जापान हमेशा से एश‍िया को आगे बढ़ाने के लिये कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं। आज दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध कायम हैं। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि भारत और जापान के लोग इसी तरह आगे भी अच्दे संबंध कायम रखेंगे और नई ऊंचाईयों को छुएंगे।"

खैर यह बातें तो तब होंगी, जब मनमोहन को इस सम्मान से नवाजा जायेगा, लेकिन इस अवार्ड की सही वजह कौन हैं? मनमोहन, जिन्होंने 10 साल तक जापान की एक-दो यात्राएं कीं या फिर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो एक बार जापान गये और वहां के लोगों के दिलों में बस गये।

इस कहानी से जुड़े उस तथ्य को बहुत कम लोग जानते हैं, कि जापान यात्रा की अपार सफलता का कारण नरेंद्र मोदी बने और इस अवार्ड के लिये मनमोहन सिंह का नाम आना एक अलग मुद्दे को उछाल सकता है। अब देखना यह होगा कि मनमोहन सिंह इस अवार्ड को कैसे स्वीकार करते हैं। हालांकि केंद्र सरकार के एक अध‍िकारी को यह काम सौंप दिया है कि वो उनसे सहमति प्राप्त कर जापान को भेजे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+