मंत्री ने खोली पीएम की पोल, कहा मनमोहन नहीं समझे गठजोड़ के तिकड़म

जायसवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह राजनेता है ही नहीं। उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में हिस्सा ही नहीं लिया। वह बैठे-बिठाए प्रधानमंत्री बन गए। उन्हें गठजोड़ के दांव-पेंच नहीं आते। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने यूपीए-1 में अच्छा काम किया लेकिन यूपीए-2 के दौरान गठबंधन की सरकार थी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार चलाना काफी मुश्किल होता है। उन्हें गठबंधन की राजनीति की समझ नहीं है। वह राजनीति में नहीं थे इसलिए गठबंधन की राजनीति के घुमाव की कीमत चुका रहे हैं।
जायसवाल से सवाल किया गया कि पार्टी पीएम की उपलब्धियां गिना रही है, लेकिन मनमोहन सिंह चुनाव प्रचार में कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इस तीखे सवाल पर जायसवाल ने बी पोल खोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी नहीं थी कि गठबंधन में शामिल घटक दल क्या कर रहे हैं। उन्होंने आधुनिक राजनीति के दांव पेंचों को समझने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उन कदमों का काउंटर करने की कोशिश नहीं की।
गौर करने वाली बात है कि यूपीए सरकार के मंत्रियों की नजर में उनके प्रधानमंत्री की इज्जत घटती जा रही है। इसका असर कहीं ना कही कांग3स के वोट पर भी प़ड़ना तय है।












Click it and Unblock the Notifications