नरेंद्र मोदी हमारे लिए एक बड़ी चुनौती हैं: मनमोहन‍ सिंह

Manmohan Singh accepts Narendra Modi is a big challenge
नई दिल्‍ली। अभी तक एक चुनौती के रूप में नरेंद्र मोदी को नकारने वाली कांग्रेस ने मान लिया है कि 'आने वाले लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है।' प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस विपक्ष की ताकत को कभी कम नहीं आंक सकती और यहां आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं है।

मनमोहन सिंह ने कहा कि एक मुख्‍य विपक्षी पार्टी होने के नाते हम सत्‍ता को हिला देने में विपक्ष की ताकत को कम करके नहीं आंक सकते हैं। मैं ऐसे लोगों में से हूं जो कि विपक्ष को गंभीरता से लेता है। उन्‍होने यह भी कहा कि 2014 के चुनावों में हम पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ विपक्ष का सामना करेंगे लेकिन विधानसभा चुनाव में जो भी परिणाम निकले उसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कांग्रेस के ज्‍यादातर नेता अभी तक अपने बयानों में यही कहते आये हैं कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता उनके लिए कोई खतरा नहीं है और न ही वह मोदी को चुनौती मानते हैं, हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का यह बयान इस संदर्भ में भी लिया जा रहा है कि एक्जिट पोल चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के खिलाफ जाते हुए दिखा रहे है। अत: उन्‍होने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव परिणामों का कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।

इसके पहले मोदी की निंदा करने वाले दिग्विजय सिंह ने भी एक कार्यक्रम में मोदी की तारीफ की थी और कहा कि कोई भी व्‍यक्ति अपनी काबिलियत के आधार पर प्रधानमंत्री बन सकता है, भले ही वह चाय बेचने वाला क्‍यों न हो। उन्‍होने मोदी द्वारा खुद की छवि बदलने की बात भी दोहराई और कहा कि वह अब अपने कट्टर हिंदुत्‍व के मुद्दे से पीछे हट रहे हैं और खुद को सर्वस्‍वीकार्य नेता के रूप में प्रस्‍तुत कर रहे हैं। दिग्विजय द्वारा मोदी की तारीफ करने पर भाजपा ने खुशी जताई थी। विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत को देश में नरेंद्र मोदी की स्‍वीकार्यता को रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+