ओडिशा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त दिखे मनमोहन सामल

ओडिशा राज्‍य में 2024 में विधानसभा चुनाव होगा तय है, इस चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्‍य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। वहीं आगामी 2024 विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बीजू जनता दल (बीजेडी) को सत्ता से बाहर करने और नई सरकार बनाने की भाजपा क्षमता पर अटूट विश्वास जता रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ओडिशा का राजनीतिक परिदृश्य एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के कगार पर है।

odisha bjp

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष( ने ब्रराजनगर में भाजपा कायकर्ताओं के सम्‍मेलन को संबोधित किया। भाजपा अध्‍यक्ष सामल ने अपनी इस यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलकात की और उनसे बातचीत की।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष न रोड शो का नेतृत्व किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया।

सामल ने सत्‍तारूढ़ बीजद सरकार पर हमला करते हुए उस पर 23 साल के भ्रष्टाचार और नेतृत्व विफलताओं का आरोप लगाया।

उन्‍होंने आरोप लगाया एकल प्रशासनिक सचिव गुप्त रूप से सरकार चला रहा था, हालांकि उसने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है।

सुंदरगढ़ विधायक कुसुम टेटे ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया और उन्‍होंने ब्रजराजनगर से भाजपा विधायक के चुनाव की पैरवी की। भाजपा के इस सम्‍मेलन में बरगढ़ के सांसद सुरेश पुजारी भी मौजूद थे, उन्‍होंने निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती प्रमुखता के बारे में बताया और हाल के वर्षों में पार्टी की चुनावी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+