चीन के हमले पर ये क्या बोल गए मणिशंकर अय्यर, मांगनी पड़ी माफी, भाजपा ने बताया कांग्रेस का चायना प्रेम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। खासकर कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनके बयान इस तरह के होते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं।
इस बार मणिशंकर अय्यर ने चीन को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि 1962 में भारत-चीन के बीच युद्ध चीन की ओर से हुई कथित घुसपैठ की वजह से हुआ। अय्यर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, उन्होंने गलती से कथित घुसपैठ शब्द का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस पार्टी उनके इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। इसके साथ ही जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि मई 2020 में चीनी घुसपैठ को उन्होंने क्लीन चिट दे दी है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे अय्यर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अक्टूबर 2062 में चीन ने कथित तौर पर भारत पर हमला किया था। हालांकि बात में बाद में उन्होंने कथित घुपैठ शब्द को वापस लेते हुए इसके लिए माफी मांगी थी।
मणिशंकर अय्यर के बयान को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने साझा करते हुए उनपर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत पर चीन के हमले को उन्होंने कथित घुसपैठ बताया है। यह संशोधनवाद का बेशर्म प्रयास है। यह कांग्रेस का चीन प्रेम है।
अमित मालवीय ने कहा कि चीन को यूएनएससी में स्थायी सीट देना, राहुल गांधी का सीक्रेट एमओय साइन करना, राजीव गांधी फाउंडेशन का चीन दूतावास से फंड लेना, चीनी कंपनियों के पक्ष में रिपोर्ट पब्लिश करना, सोनिया गांधी की यूपीए सरकार द्वारा चीनी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को खोलना, देश में एमएसएमई को नुकसान पहुंचाना।
इन सबके बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर चाहते हैं कि चीनी घुसपैठ को भी भुला दिया जाए जिसके बाद चीन ने गैरकानूनी रूप से 380000 स्क्वॉयर किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया। यह और कुछ नहीं चीन के लिए कांग्रेस का प्यार है।
Mani Shankar Aiyar, speaking at the FCC, during launch of a book called Nehru’s First Recruits, refers to Chinese invasion in 1962 as ‘alleged’. This is a brazen attempt at revisionism.
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) May 28, 2024
Nehru gave up India’s claim on permanent seat at the UNSC in favour of the Chinese, Rahul… pic.twitter.com/Z7T0tUgJiD












Click it and Unblock the Notifications