'कांग्रेस को 'सेफ हैंड' की जरूरत', मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर क्या बोले मनीष तिवारी
'कांग्रेस को 'सेफ हैंड' की जरूरत', मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर क्या बोले मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में 'सेफ हैंड' यानी ऐसे हाथों की जरूरत है, जो पार्टी को संभाल सके। पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए मनीष तिवारी ने कहा, एक सेफ हैंड और अच्छे व्यक्तित्व वाले शख्स की कांग्रेस को जरूरत है, जो पार्टी अध्यक्ष के रूप में स्थिरता प्रदान कर सके। मनीष तिवारी जी-23 समूह का हिस्सा हैं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। जबकि उनके जी-23 समूह के सदस्य शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस में हैं।
Recommended Video

'मल्लिकार्जुन खड़गे ने 50 साल कांग्रेस को दिए हैं, इसलिए वो...'
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गुरुवार (13 अक्टूबर) को कहा, ''अगर सभी फैक्ट पर विचार किया जाए तो निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे जिन्होंने अपने जीवन के 50 से अधिक वर्षों को कांग्रेस की सेवा में लगाया है, उस मामले में मेरा मानना है कि इस स्थिति में, कांग्रेस पार्टी को खड़गे के रूप में एक सेफ हैंड पेयर की जरूरत है। वह एक शांत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। खड़गे ने कई साल बिताए हैं और पार्टी में सबसे निचले पदों से आगे बढ़े हैं। कांग्रेस को स्थिरता की जरूरत है जो मुझे लगता है कि खड़गे दे सकते हैं।''
17 अक्टूबर को है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी 30 सितंबर को खड़गे के प्रस्तावकों में से भी एक थे।
खड़गे के नामांकन का समर्थन करने वाले अन्य पार्टी नेताओं में एके एंटनी, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, अभिषेक सिंघवी, अजय माकन, भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, सैयद नसीर हुसैन, रघुवीर सिंह मीणा, धीरज प्रसाद साहू, तरसेम चंद बागरी, पृथ्वीराज चव्हाण, कमलेश्वर पटेल, मूलचंद मीणा, दिलीप गज्जर, संजय कपूर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications