Yogi vs Kejriwal मॉडल पर चर्चा के लिए लखनऊ जाएंगे सिसोदिया, उत्तराखंड के मंत्री का प्रस्ताव भी किया स्वीकार

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शिक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को लखनऊ रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि यहां वह योगी सरकार और केजरीवाल सरकार के विकास और शिक्षा के मॉडल को लेकर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के एक मंत्री का प्रस्ताव भी स्वीकार किया है और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय और स्थान बताने का आग्रह किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है, 'मैं कल लखनऊ के लिए रवान होऊंगा। मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के जिस मंत्री ने मुझे योगी जी और केजरीवाल जी के मॉडल पर चर्चा करने की चुनौती दी थी, वह चर्चा के लिए आएंगे। हम पिछले 4 वर्षों में शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्रों में हुए विकास पर चर्चा करेंगे।'

Recommended Video

    UP Assembly Elections 2022: स्कूल मॉडल पर चर्चा के लिए Lucknow जाएंगे Manish Sisodia |वनइंडिया हिंदी
    delhi, uttar pradesh, uttrakhand, manish sisodia, yogi adityanath, manish sisodia on up minister challege, manish sisodia on uttrakhand minister challenge, kejriwal vs yogi model, manish sisodia on challenge, manish sisodia latest news, दिल्ली, मनीष सिसोदिया, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तराखंड मंत्री चैलेंज, योगी और केजरीवाल मॉडल, मनीष सिसोदिया उत्तराखंड मंत्री मॉडल, मनीष सिसोदिया लेटेस्ट न्यूज

    उन्होंने आगे कहा, 'मैं कुछ समय के लिए उत्तारखंड गया और वहां लोगों से मिला। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ भी नहीं किया है। वह (लोग) उन्हें (मुख्यमंत्री को) 'जीरो वर्क चीफ मिनिस्टर' कह रहे हैं।' सिसोदिया ने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने चुनौती स्वीकार की और उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया। मैं उनके प्रस्ताव को स्वीकार करता हूं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि मुझे चर्चा करने के लिए समय और स्थान की जानकारी दें।'

    बता दें इससे पहले मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को जीरो टॉलरेंस नहीं बल्कि जीरो वर्क सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस बीते 20 साल से जनता को लूट रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यंमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनौती देते हुए कहा कि वह ऐसे पांच काम बताएं, जो उनकी सरकार ने बीते चार साल में जनता के हित के लिए किए हैं। उन्होंने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के चलते पलायन जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+