शीला के बंगले में रहेंगे 'आप' के मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का बंग्ला काफी विवादों में रहा था। यही नहीं आम आदमी पार्टी ने शीला के बंगले पर काफी हमला बोला था। लेकिन अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उसी बंगले अपना आशियाना बसाना चाहते हैं।

सूत्रों की माने तो सिसोदिया शीला के उसी बंगले में रहने के लिए शिफ्ट हो सकते हैं। जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शीला रहा करती थी। माना जा रहा है कि जल्द ही सिसोदिया इसी घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
शीला दीक्षित मथुरा रोड स्थित एबी 17 नंबर वाले आशियाने में रहा करती थी। इस बंगले को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए अलॉट करने का प्रस्ताव पीडब्ल्यू को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि यह बंगला केंद्रीय पूल के अंतर्गत आता है इसलिए सिसोदिया को इस बंगले के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री की सहमति का इंतजार करना पड़ेगा।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से अनुमति मिलने के बाद शीला का बंगला मनीष सिसोदिया को अलॉट कर दिया जाएगा। मथुरा रोड का यह डुप्लेक्स बंगला भले ही पुराना है, लेकिन दिल्ली सरकार के बाकी बंगलों की तुलना में काफी बड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications