AAP ने मौजूदा 15 विधायकों के टिकट काटे, दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी की लिस्ट में सामने आईं ये बड़ी बातें
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा 46 विधायकों को टिकट दिया है जबकि पार्टी ने 15 विधायकों का टिकट काट दिया है। आप के उम्मीदवारों में 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं आप के लिस्ट की मुख्य बातें...
Recommended Video

गौरतलब है कि आप को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाली अलका लांबा के स्थान पर पार्टी ने प्रहलाद सिंह साहनी को चांदनी चौक सीट से टीकट दिया है। नई दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया, तिमारपुर से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी रहीं आतिशी को कालकाजी से टिकट मिला है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के किसी भी मंत्री का टिकट नहीं काटा गया है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि मीटिंग में 46 मौजूदा विधायकों को टिकट देने का फैसला लिया गया वहीं, 9 सीटों पर पार्टी इस बार नए चेहरे उतार रही हैं। सिसोदिया ने बताय कि इस बार के विधानसभा चुनाव में 15 सिटिंग विधायकों को रिप्लेस किया गया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस बार के चुनाव में पार्टी ने 6 महिलाओं के स्थान पर 8 महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा 6 खाली सीटों पर नए नाम दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications