कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान

Recommended Video

    Lok Sabha Elections 2019: Manish Sisodia ने बताया क्यों जरूरी Congress से गठबंधन | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि वे गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के मामले पर बड़ा बयान दिया है।

    कांग्रेस ने केवल 'समय बर्बाद किया'- सिसोदिया

    कांग्रेस ने केवल 'समय बर्बाद किया'- सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया ने कहा, 'लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ हमारे साथ गठबंधन पर चर्चा के नाम पर कांग्रेस ने केवल 'समय बर्बाद किया'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टाइमपास कर रही थी, उसका हरियाणा में गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं था।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन के इनकार किया- सिसोदिया

    कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन के इनकार किया- सिसोदिया

    सिसोदिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर उनका एक मात्र लक्ष्य मोदी-शाह की जोड़ी को हराने का था, ना कि इस बात पर आपस में बहस करना था कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा में सीट शेयरिंग पर सहमति बनने के बाद कांग्रेस ने कदम पीछे हटा लिए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने कल रात हरियाणा में भी आप के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया है, ऐसे में सिर्फ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप तैयार नहीं है।

    'कांग्रेस ने आखिरी समय में गठबंधन से किया इनकार'

    'कांग्रेस ने आखिरी समय में गठबंधन से किया इनकार'

    उन्होंने कहा, 'तीनों दलों ने हरियाणा में 7: 2: 1 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने के कांग्रेस के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। इसके मुताबिक, कांग्रेस को सात सीटों, जेजेपी को दो और AAP को एक सीट पर चुनाव लड़ना था। लेकिन जब हम इसके लिए तैयार हुए तो कांग्रेस ने फिर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में जेजेपी-आप पूर्व के समझौते के मुताबिक, अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली से सटे हरियाणा में आप ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है। समझौते के मुताबिक दुष्यंत चौटाला की जेजेपी हरियाणा की 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आप राज्य में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+