IGI पर मणिपुर की महिला से ऑफिसर ने कहा 'इंडियन तो नहीं लगती हो'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर मणिपुर की एक महिला पर कथित तौर पर नस्लभेदी टिप्पणी करने का मामले सामने आया है। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि टिप्पणी करने का आरोप एक इमिग्रेशन अधिकारी पर लगा है। आरोपों के मुताबिक ऑफिसर ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मणिपुर की महिला सियोल में एक कांफ्रेंस के लिए जा रही थी।

महिला का नाम खांगेमबम है। उसने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है '' शनिवार को जब रात 9 बजे मैं इमिग्रेशन डेस्क पर थी तब एक अधिकारी ने मेरा पासपोर्ट देखा और कहा कि 'इंडियन तो नहीं लगती हो'। अधिकारी ने इसके बाद कथित तौर से बनावटी हंसी देकर महिला से उसकी 'भारतीयता' के बारे में पता करने के लिए पूछा कि देश में कितने राज्य आते हैं?
IGI पर मणिपुर की महिला पर नस्लभेदी टिप्पणी
IGI पर मणिपुर की महिला पर नस्लभेदी टिप्पणी
खांगेमबम ने अपने दावे में कहा कि जब पुरुष अधिकारी इस तरह की बात कर रहा था, साथ खड़ी एक महिला अधिकारी उसकी खिल्ली उड़ा रही थी। मणिपुरी महिला बार बार कहती रही कि वह फ्लाइट के लिए लेट हो रही है लेकिन अधिकारी ने इसकी को कोई चिंता नहीं की।
खांगेमबम ने जब अधिकारी को बताया कि वो मणिपुर की रहने वाली है तो अधिकारी ने उनसे उस राज्य का नाम पूछा जिसकी सीमा मणिपुर से लगती है। वहीं गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने भी कहा कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications