Manipur violence: तीन सदस्‍सीय महिला जज कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, SC ने केस से जुड़े वकीलों से मांगा सुझाव

Manipur violence: मणिुपर हिंसा की जांच के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली 3 महिला जज की कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। ये वो ही कमेटी है जिसे गठित करने का 7 अगस्‍त को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आदेश दिया था।

supreme court

सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने तीन महिला जज द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद कहा कि इन रिपोर्ट्स की कॉपी इस केस से जुड़े वकीलों को दी गई है, ताकि वो अपने सुझाव दे सकें। इसके साथ ही बताया कि इस केस पर अगली सुनवाई 25 अगस्‍त को होगी।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तीन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है जिसे सुझााव के लिए केस से संबंधित वकीलों को सौंप दी गई है ।

सेवानिवृत्‍त न्यायमूर्ति गीता मित्तल पैनल ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें बताया है कि मणिपुर के लोगों ने अपने जरूरी डॉक्‍यूमेंट खो दिए हैं जो उन्‍हें दोबारा जारी किए जाने की आवश्‍यकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि इसके साथ ही मुआवजा योजना में बदलाव किए जा सकते हैं।

वहीं कमेटी की तीसरी रिपोर्ट में डोमेन एक्‍सपर्ट की नियुक्ति के लिए समिति का प्रस्ताव दिया है। सीजीआई ने बताया कि पैनल की इन रिपोर्टों की कॉपी को सुझावों के वकीलों को सौंपा गया है और उनसे उस पर गुरुवार तक राय देने के लिए कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश बीते तीन महीनों से जातीय हिंसा की चपेट में रहे मणिपुर में जांच, राहत और उपचारात्मक उपायों, मुआवजे और पुनर्वास की जांच के लिए तीन सेवानिवृत्‍त महिला न्‍यायधीशों के गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट के कुछ दिन बाद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+