Manipur Violence: हिंसा की आग में फिर 'झुलसा' मणिपुर, बिष्णुपुर में उपद्रवियों ने 4 और घरों में लगाई आग
Manipur Violence News: मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझ रही है। ताजा घटना बिष्णुपुर जिले के फौबकचाओ की है, जहां उपद्रवियों ने 4 और घरों में आग लगा दी। जिसमें एक की मौत हो गई।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कर्फ्यूग्रस्त मणिपुर में बुधवार (24 मई) को बिष्णुपुर जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ उपद्रवियों ने 4 घरों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना 23 मई को हुई आगजनी के जवाब में की गई।
हिंसा की जद में मणिपुर
इससे पहले मंगलवार देर रात को बिष्णुपुर के फौबकचाओ में एक समुदाय के कुछ लोगों ने 3 घरों में आग लगा दी। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने उस हिंसा के जवाब में 4 और घरों में आग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
कांग्रेस ने लगाया आरोप
वहीं मणिपुर की स्थिति पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंफाल हॉस्पिटल के मॉर्चरी में 5 मई से अभी तक 70 लाशें पड़ी हैं। चुराचांदपुर के मॉर्चरी में 18 लाशें पड़ी हुई हैं, जिन्हें लेने वाला कोई नहीं है। मणिपुर में ये हालात हैं।
फिर कड़ा किया कर्फ्यू
हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू में ढील रद्द कर दी है। इससे पहले कर्फ्यू में सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक ढील जारी थी।
Recommended Video
3 मई से हिंसा जारी
बता दें कि मणिपुर में 3 मई के बाद से हिंसा भड़की है, जो अब तक जारी है। हालांकि अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं, लेकिन फिर भी लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं।
राज्य में तनाव की स्थिति उस वक्त बने, जब लंब समय से अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे के लिए मैतेई समुदाय आंदोलन कर रहा था। उनकी इस मांग के विरोध में मणिपुरी छात्र संगठन 'ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर' (एटीएसयूएम) ने भी जुलूस निकाला, जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया।












Click it and Unblock the Notifications