Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में पुलिस-सेना का बड़ा एक्शन, अब तक 40 आतंकी ढेर, सरकार का दावा

Manipur Violence Update News: मणिपुर हिंसा के बाद पुलिस और सेना ने बड़ा एक्शन लेते हुए अब तक 40 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

Manipur Violence

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के बाद पुलिस और सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक अलग-अलग ऑपरेशन में 40 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है, जिसकी जानकारी खुद मणिपुर सरकार की तरफ से साझा की गई है। हालांकि अभी तक मणिपुर में हालात सामान्य नहीं हैं। आए दिन हिंसा की खबरें देखने को मिल रही है।

मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों में 40 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कुछ आतंकियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार भी किया है। सीएन एन बीरेन सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई आतंकवादी समूहों के खिलाफ जवाबी और रक्षात्मक ऑपरेशन के तहत की गई है।

Recommended Video

    Manipur में जरूरी सामान की कीमतें हुई दोगुनी, Petrol, Gas Cylinder, Egg सब महंगा? | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दावा करते हुए बताया कि आतंकी आम लोगों के खिलाफ एके-47 और स्नाइपर गन से हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई गांवों में घरों को भी आग के हवाले करने आए थे। जिनके खिलाफ सेना और सुरक्षा बलों की सहायत से कड़ी कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया है।

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने बयान में कहा, ''हमने कड़ी कार्रवाई की है। अब तक हमारे पास रिपोर्ट है कि करीब 40 आतंकवादी मारे गए हैं।''

    मणिपुर सरकार ने बताया कि नागरिक आबादी के खिलाफ परिष्कृत हथियारों का इस्तेमाल करने वाले इन आतंकवादी समूहों के खिलाफ जवाबी और रक्षात्मक अभियानों में लगभग 40 आतंकवादी विभिन्न क्षेत्रों में मारे गए हैं। कुछ को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार भी किया है।

    मणिपुर दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

    सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर का दौरे पर आएंगे। इसी के सथ उन्होंने मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने और फिर से सामान्य स्थिति लाने की अपील की है। इधर, इंफाल घाटी और आसपास के इलाके में जातीय हिंसा जारी है। अब तक इस हिंसा में 70 से ज्यादा लोगों की मौत जा चुकी है। मणिपुर में हिंसा 3 मई से जारी है, जो अभी भी कहीं-कहीं हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+