Manipur Violence: कौन हैं महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने वाले 4 'दुशासन'? हिंसा का Full अपडेट
Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले आरोपियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में 12 टीमें लगी हैं।
Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाए जाने के आरोपियों में से 4 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनपर आरोप है कि चारों ने महिलाओं को नग्नावस्था में घुमाया। इतना ही नहीं, रेप की घटना को भी अंजाम दिया। इन 'दुशासनों' की पहचान वायरल वीडियो के माध्यम से की गई है। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में 12 टीमें लगाई गई हैं।
मामला 4 मई का बताया जा रहा है। दरअसल, तीन मई को कुकी समुदाय की ओर से 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला गया था। इस मार्च के दौरान ही कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद राज्य में तनाव की स्थिति बन गई। 40 दिनों तक आग की लपटों में राज्य जल उठा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सरकार के प्रयासों से हिंसा पर कुछ लगाम लग ही रही थी कि 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का वीडियो प्रकाश में आ गया। कौन हैं ये गिरफ्तार दुशासन?

महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से थॉउबल जिले से हेरादास को दबोचा गया है। वहीं, तीन अन्य आरोपी अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम, तोम्बा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान वायरल वीडियो के माध्यम से की गई है। अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ के माध्यम से अन्य आरोपियों को दबोचे की योजना बना रही है।
एक दुशासन का आग में खाक
वहीं, गुस्साए लोगों ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी हेरादास के घर को आग के हवाले कर दिया। लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इस घटना से पूरे देश की सियासत में भूचाल आ गया है। केंद्र सरकार से लेकर सभी विपक्षी दलों ने इसे अमानवीय बताया है। मामले के दोषियों को मृत्युदंड की सजा की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications