Manipur Violence: शशि थरूर ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग की, भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
Manipur Violence: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। थरूर ने कहा कि मणिपुर के वोटर्स खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
थरूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट करने के महज एक साल बाद लोग यहां खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मणिपुर हिंसा के बाद सभी सही सोच रखने वालों को खुद से पूछना चाहिए आखिर क्या हुआ उस सरकार का जिसने कई सारे वादे किए थे।
लोगों ने प्रदेश सरकार को जिस काम के लिए चुना था वह, उसे कर पाने में पूरी तरह से विफल रही है, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी आदिवासियों के बीच हिंसा भड़क गई है।
जिस तरह से मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल किए जाने का फैसला कोर्ट ने सुनाया उसके बाद प्रदेश में हिंसा भड़क गई है। प्रदेश में तकरीबन 55 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पब्लिक प्रॉपर्टी को काफी नुकसान पहुंचा है।
इस बीच प्रदेश सरकार ने कर्फ्पू में कुछ राहत जरूर दी है। मणिपुर के चुराचांदपुर में रविवार की सुबह लोगों को 3 घंटे की खर्फ्यू में ढील दी गई है, ताकि वह जरूरी खरीदारी कर सके।
यहां धारा 144 को लागू किया गया है और लोगों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। शनिवार को भी शाम 3 बजे से 5 बजे तक की लोगों को कर्फ्यू से राहत जी गई थी।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट करके लिखा, चूरचंदपूर में कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है। मैं यह बताने में खुशी महसूस कर रहा हैं कि यहां कर्फ्यू में कुछ हद तक राहत दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications