Manipur Violence: उग्र भीड़ ने भाजपा विधायक पर किया हमला, हालत नाजुक
Manipur Violence: मणिपुर में उग्र भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक पर हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा विधायक बुरी तरह से घायल हो गए हैं, उनकी हालत नाजुक है.

Manipur Violence: देश के पूर्वोत्तर हिस्से से अच्छी तस्वीर सामने नहीं आ रही है। मणिपुर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की राजधानी इंफाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया।
भाजपा विधायक वाल्टे जब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात करके सचिवालय से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। प्रदेश में आदिवासियों और मैतेई समुदाय के बीच चल रही हिंसा के बीच आर्टिकल 355 को लागू कर दिया गया है।
बता दे कि वाल्टे फेरजवाल जिले के थानलोन से तीन बार के विधायक हैं। रिपोर्ट के अनुसार विधायक और उनके ड्राइवपर लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि किसी तरह से वाल्टे को वहां से बाहर निकालने में पीएसओ सफल रहे।
रिपोर्ट के अनुसार वाल्टे की हालत नाजुक हैं। वाल्टे प्रदेश में आदिवासी मामलों के मंत्री थे। बता दें कि बुधवार को ट्राइबल सोलिडैरिय मार्च का आयोजन किया गया था। इस मार्च का आयोजन ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन मणिपुर की ओर से किया गया था।
मणिपुर हिंसा के दौरान कई दुकानों और घर में आग लगा दी। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखे और। उन्होंने कहा कि संपत्ति के साथ लोगों की जान को नुकसान हुआ है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मणिपुर के राज्पाल ने गुरुवार को दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुमति देते हुए कहा कि आपात स्थिति में दंगाइयों को गोली मार दी जाए। प्रदेश में मोबाइल सेवा को बंद कर दिया गया है ताकि अफवाह को फैलने से रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications