Manipur Violence: मणिपुर में 3 महीने से हिंसा जारी, मैतई महिलाओं की सशस्त्र बलों से झड़प, 17 घायल

Manipur Violence News: मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा को आज (3 अगस्त) तीन महीने हो गए हैं, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य अभी भी हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस बीच मणिपुर के विष्णुपुर में एक बार फिर हिंसक झड़प हुई, जिसमें 17 लोग के घायल होने की खबर है।

मणिपुर के विष्णुपुर जिले में ताजा झड़प की घटना सामने आई है, जिसमें सुरक्षाबलों और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें 17 लोग घायल हो गए।

बफर जोन को पार करने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मैतेई महिलाओं ने बैरिकेड एरिया को पार करने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया, जिससे पथराव और झड़पें हुईं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए के लिए सशस्त्र बलों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 17 लोग घायल हो गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विष्णुपुर में सुरक्षा बलों ने मैतेई समुदाय की महिलाओं ने बफर जोन को पार करने से रोका, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाओं ने सशस्त्र बलों पर पथराव किया।

आंसू गैस के गोले दागे

सशस्त्र बलों और मणिपुर पुलिस ने जिले के कांगवई और फौगाकचाओ इलाकों में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

वहीं विष्णुपुर जिले की हिंसक घटना के बाद इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के अधिकारियों को पहले घोषित कर्फ्यू में ढील वापस ले ली गई है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दिन के दौरान प्रतिबंध लगाया है।

इलाके में पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब मैतेई महिलाएं जिले में एक बैरिकेड क्षेत्र को पार करने का प्रयास कर रही थीं। उन्हें असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने रोक दिया, जिससे समुदाय और सशस्त्र बलों के बीच पथराव और झड़पें हुईं।

इस बीच, हिंसा की किसी भी अन्य घटना को रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+