Manipur Violence: छात्रों की मौत पर सीएम बीरेन सिंह ने दिया जवाब, राज्य में बवाल अब भी जारी
Manipur Violence: मणिपुर में दो छात्रों की मौत के बाद आए दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कहीं दो समुदायों के बीच झड़प और हिंसा तो कहीं छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है। मणिपुर सरकार ने पूरे राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम ( AFSPA) को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन इन सब के बीच छात्रों की मौत का मुद्दा सबसे अधिक गरमाया हुआ है। हालांकि, जांच सीबीआई को सौंप दी गई है लेकिन फिर भी राज्य में छात्र सड़क पर उतरे हैं।
वहीं इन सब के बीच अब दोनों छात्रों की मौत की जांच सीबीआई को देने पर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि हम विस्तार से नहीं बता सकते लेकिन हम निश्चित तौर पर दोषियों को पकड़ेंगे। इस घटना की हर स्तर से जांच की जा रही है। वहीं पत्रकार ने जब पूछा कि भीड़ जो रोजाना रात में उग्र प्रदर्शन कर रही है, उसपर क्या करेंगे? इसका जवाब देते हुए बीरेन सिंह ने कहा कि ये लोग भावुक होकर ऐसा कर रहे हैं। हमलोग जल्द ही सब कुछ सही कर लेंगे।

सात जुलाई को लापता हुए थे दो छात्र, फिर की गई थी हत्या
बता दें कि लुवांगबी लिनथोइनगांबी हिजाम (उम्र 17 साल) और फिजाम हेमनजीत सिंह (20) वो दो स्टूडेंट थे, जिनके इस साल जुलाई में लापता होने की खबर मिली थी। उन्हें आखिरी बार चुराचांदपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर जिंदा देखा गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि उनकी हत्या कर दी गई है। चुराचांदपुर एक ऐसे समुदाय के वर्चस्व वाला इलाका है, जिसका मृतक स्टूडेंट्स के समुदाय के साथ संघर्ष चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications