Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, थाने पर हमला, गोलीबारी, जलाए गए 3 घर
Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। ताजा घटना जिरीबाम जिले में हुई। जहां बोरोबेकेरा पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने तीन मैतेई घरों को जला दिया। विस्फोटकों से घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब पांच बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने बमबारी भी की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

पुलिस ने ताजा बयान में कहा कि संदिग्ध कुकी आतंकवादियों द्वारा बोरोबेकेरा पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोलीबारी शुरू हो गई। बोरोबेकेरा जिरीबाम के मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित है। हमले में बम का इस्तेमाल किया गया। ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ दिन पहले मणिपुर में शांति बहाल को लेकर दिल्ली में मैतेई, कुकी-ज़ो-हमार और नागा समुदायों के विधायकों द्वारा शांति वार्ता शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications