मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सीएम बीरेन सिंह के घर पर हमला, 23 लोग अरेस्ट, इंफाल में लगा कर्फ्यू

Manipur Violence: एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क उठी है। यहां इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास पर उग्र भीड़ के हमले के एक दिन बाद मणिपुर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद हुई हैं।

शनिवार को इंफाल घाटी के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसा कथित तौर पर जिरीबाम में छह शव मिलने के बाद भड़की थी, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था। बता दें, गुस्साई भीड़ ने तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घर में आग लगा दी और आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की।

Manipur Violence

कर्फ्यू और इंटरनेट बंद
इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व शहरों में पूर्ण कर्फ्यू लागू किया गया। इसके अतिरिक्त, राज्य के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। राज्य के अधिकारियों ने जिरीबाम और फेराजवाल जिलों में दो दिनों के लिए इंटरनेट प्रतिबंधों की घोषणा की। मणिपुर पुलिस ने कहा, "अगले आदेश तक शहर में पूर्ण कर्फ्यू तुरंत लागू कर दिया गया है।"

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरामद शवों में एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल है, जो बराक नदी में मिला था। उन्होंने बताया कि ये लोग सोमवार को हिंसक झड़पों के बाद से लापता थे, जिसमें सुरक्षा बलों ने दस हथियारबंद कुकी लोगों को मार डाला था। पुलिस ने पुष्टि की कि भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयासों के दौरान आठ लोग घायल हो गए।

गिरफ्तारियां और बरामदगी
इसके अलावा, घरों में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाली भीड़ में शामिल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से की गईं और उनके पास से एक .32 पिस्तौल, एसबीबीएल की सात गोलियां और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए।

प्रदर्शनकारियों ने इन्हें बनाया निशाना
प्रदर्शनकारियों के निशाने पर स्वास्थ्य मंत्री सपाम रंजन, उपभोक्ता मामलों के मंत्री एल सुसिंद्रो सिंह और नगर प्रशासन मंत्री वाई खेमचंद थे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद और भाजपा विधायक आरके इमो भी उन लोगों में शामिल थे जिनके घरों पर हमला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+